वायरल हुआ रेल हादसे के वक्त का पहला वीडियो,बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में भीषण रेल दुर्घटना

बिलासपुर जिले के लालखदान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई भीषण रेल दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे का पहला वीडियो अब सामने आया है, जो घटना के वक्त ही एक यात्री ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हादसे के बाद का दिल दहला देने वाला दृश्य साफ नजर आ रहा है। यात्री शुरू में सामान्य स्थिति समझकर वीडियो बना रहा था, लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ा, तब असली मंजर दिखाई दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगियों से यात्री जान बचाकर कूद रहे हैं, चारों तरफ अफरा-तफरी मची है और लोग चीख-पुकार के बीच अपने परिजनों को खोजते नजर आ रहे हैं।स्थानीय लोग और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वायरल वीडियो ने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है, जिससे साफ झलकता है कि उस वक्त वहां किस कदर अफरा-तफरी और डर का माहौल था। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles