Homeहमर बिलासपुरवंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे – बिलासपुर में भाजपा ने...

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे – बिलासपुर में भाजपा ने मनाई वर्षगांठ, स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में हुआ “जीत का वचन” कार्यक्रम, वंदे मातरम के महत्व पर हुई संगोष्ठी

देशभर में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा “वंदे मातरम गीत वर्षगांठ” मनाई गई। इस अवसर पर “गीत का वचन” कार्यक्रम और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जिला भाजपा अध्यक्ष, कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत पर आधारित प्रस्तुति और उसके ऐतिहासिक पहलुओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाने से हुई।अतिथियों ने अपने संबोधन में वंदे मातरम गीत को देश की आजादी, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जगाता है। अंत में सभी उपस्थित जनों ने वंदे मातरम का वचन दोहराते हुए इसकी वर्षगांठ को उल्लास और गर्व के साथ मनाया।बताया गया कि वंदे मातरम गीत की यह 150वीं वर्षगांठ चार चरणों में मनाई जा रही है, जिसमें जन-जन तक गीत का संदेश पहुंचाने और लोगों को इसके गायन के लिए प्रेरित करने का अभियान शामिल है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments