
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद प्रसाद राठौर की बर्खास्तगी को निरस्त कर दिया है। पेंड्रा रोड निवासी राठौर भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक हैं और 2018 में फूड इंस्पेक्टर बने थे। पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट में पुराने मामूली झगड़े के प्रकरणों के आधार पर 2024 में उन्हें सेवा से हटा दिया गया था। डिवीजन बेंच ने 3 नवंबर 2025 को आदेश रद्द करते हुए कहा कि बिना पक्ष सुने बर्खास्तगी अनुचित थी। हालांकि, दो दिन बाद रायपुर ट्रायल कोर्ट ने एक अन्य मामले में राठौर को उम्रकैद की सजा सुनाई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


