
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शादी का वादा कर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। धर्मजयगढ़ में दर्ज रिपोर्ट को जांच हेतु बगीचा थाना लाया गया, जहाँ पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सरगुजा से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


