
बिलासपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज को सलामी और सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई। इस मौके पर वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन किया गया।

मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश बाजपेयी और जिला आयुक्त स्काउट विजय टांडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट्स-गाइड्स ने अनुशासन और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया।फिट इंडिया साइकिल रैली’ के जरिए युवाओं ने उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लाला लाजपत राय स्कूल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स, गाइड्स, कब, बुलबुल, रोवर और रेंजर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के अंत में अतिथियों व प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।


