Homeहमर बिलासपुरतेलुगु संयुक्त समाज कल्याण समिति के द्वारा वन भोज कार्यक्रम का आयोजन,...

तेलुगु संयुक्त समाज कल्याण समिति के द्वारा वन भोज कार्यक्रम का आयोजन, 3 वर्षों से हो रहा है आयोजन बड़ी संख्या में शामिल होते हैं समाज के लोग

बिलासपुर तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति द्वारा छठ घाट आरपा नदी के किनारे श्री दर्शन मुनी आश्रम में सभी तेलुगू समाज के लोगों द्वारा आवला पेड़ के नीचे भक्ति पूर्ण वातावरण में पवित्र कार्तिक मास में होने वाले वन भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सुबह महिलाओं द्वारा सामूहिक कार्तिक पुराण, ललितासहस्र नामम पाठ एवं गोविंद नामम पूजन किया गया सभी सुहागिन महिलाओं को फलदान प्रदान किया विवाहित–अविवाहित, बच्चों एवं पुरुषों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता रखा गया ।

पुराणों के अनुसार भगवान शिव और भगवान विष्णु को यह कार्तिक मास बहुत प्रिय है। इस मास में वन भोज जैसे अनुष्ठान करने से भक्तों को असीम आनंद, खुशी और पुण्य की प्राप्ति होती है। सभी प्रकार के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी ने इस मास में आंवला पेड़ के नीचे भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा की थी। इसलिए आंवला पेड़ की पूजा करना और इसके नीचे पवित्र प्रसाद भोजन प्राप्त करना अति सौभाग्य माना जाता है। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल समाज के लोगों को यहां सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments