जांजगीर पुलिस की पहल,ग्राम कन्हाईबंद में नशा मुक्ति और सायबर जागरूकता कार्यक्रम ,सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने डिजिटल फ्रॉड से बचाव और सोशल मीडिया सुरक्षा पर दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांजगीर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नशा मुक्ति और सायबर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी क्रम में चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम कन्हाईबंद में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने ग्रामीणों को नशा सेवन के दुष्प्रभाव, सायबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।

उन्होंने लोगों से किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की।पुलिस ने बताया कि सायबर अपराध की शिकायतें 1930 हेल्पलाइन या वेबसाइट पर दर्ज कराई जा सकती हैं। कार्यक्रम में निरीक्षक सावन सारथी, सरपंच विनोद कुमार गोयल और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles