
पीथमपुर क्षेत्र में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ शनिवार को तहसीलदार राजकुमार मरावी के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 8 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि 6 चालक फरार हो गए।अधिकारियों ने बताया कि कुछ चालकों ने विरोध किया और नदी में फंसे ट्रैक्टरों को निकालने का प्रयास जारी है।

तहसीलदार ने कहा कि अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और फरार चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला परिवहन अधिकारी को भेजी जा रही है।हसदेव नदी क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए प्रशासन की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


