15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

बिलासपुर। जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अग्रवाल ने जानकारी दी कि धान खरीदी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन जैसे तौल मशीनें, कंप्यूटर, बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही किसानों के पंजीयन और टोकन वितरण की प्रक्रिया भी तय समय सीमा में पूरी कर ली गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि खरीदी कार्य पारदर्शी और तकनीकी रूप से व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले आज से ट्रायल रन की शुरुआत की गई है। इस ट्रायल रन में विशेष रूप से देखा जाएगा कि सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं और कंप्यूटर प्रणाली सुचारू रूप से चल रही है या नहीं। कलेक्टर ने कहा कि तकनीकी खामियों को समय रहते ठीक कर लिया जाएगा ताकि खरीदी के दिन कोई बाधा न आए।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में कुछ कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे प्रारंभिक कार्यों में थोड़ी असुविधा हो रही है। बावजूद इसके प्रशासन को भरोसा है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएंगी। अधिकारी लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कलेक्टर अग्रवाल ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी समिति केंद्रों में धान विक्रय के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में बनाए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार की धान खरीदी प्रक्रिया पिछले वर्षों की तुलना में और भी अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles