छत्तीसगढ़ उद्योग जगत में छाया, देश में टॉप अचीवर बना राज्य DPIIT की BRAP रैंकिंग में चारों श्रेणियों में अव्वल, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना छत्तीसगढ़

उद्योग संगम में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग की बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान रैंकिंग में राज्य को चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प की दिशा में राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सुशासन, पारदर्शिता और निवेश-अनुकूल नीतियों की सफलता का परिणाम है।छत्तीसगढ़ ने अब तक 434 सुधार लागू किए हैं, जिनमें जन विश्वास अधिनियम, भूमि अभिलेखों का स्वचालित म्यूटेशन, दुकानों को 24×7 संचालन की अनुमति और फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 15 वर्ष तक बढ़ाना जैसे कदम शामिल हैं।

इन सुधारों ने राज्य को उद्योग और निवेश का भरोसेमंद गंतव्य बना दिया है। बीते दस महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यह सफलता साबित करती है कि छत्तीसगढ़ अब इज ऑफ डूइंग बिज़नेस से आगे बढ़कर इज ऑफ लिविंग का भी प्रतीक बन चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles