भातखण्डे संगीत महाविद्यालय में तीन दिवसीय संगीत समारोह का आगाज़, 15 से 17 नवंबर तक होंगी प्रस्तुतियां, शास्त्रीय व लोक संगीत की होगी झंकार

बिलासपुर। भातखण्डे संगीत महाविद्यालय, बिलासपुर में 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ममता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ संगीत क्षेत्र से जुड़े अनुभवी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत के प्रति गहन अध्ययन और सृजनशीलता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के पहले दिन 15 नवंबर की शाम को अरथ भालेराव द्वारा वायलिन वादन और अनिकेत देशपांडे द्वारा गायन की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन 16 नवंबर को सुश्री अनी कोटवाल गायन प्रस्तुत करेंगी, जबकि सुश्री मनीषा दांडेकर कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। वहीं, अंतिम दिन 17 नवंबर को यशवंत वैष्णव तबला वादन और आदित्य चौधरी अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे। महाविद्यालय की ओर से बताया गया कि संस्था की स्थापना वर्ष 1950 में स्व. इन्दु चक्रवर्ती एवं स्व. सुधांशु शेखर चक्रवर्ती ने की थी। यह महाविद्यालय लखनऊ संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध है और लंबे समय से छत्तीसगढ़ में संगीत शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां से शिक्षित कई विद्यार्थी आज राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा संगीत, वादन, गायन, नृत्य और रचना क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही संगीत के माध्यम से रोगोपचार और जीवन निर्माण पर भी विशेष चर्चा सत्र होंगे। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ कलाकार और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। समारोह का समापन 17 नवंबर की शाम विशेष संगीत प्रस्तुति के साथ किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles