Homeहमर बिलासपुरजांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, मुलमुला...

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, मुलमुला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली के ऊपर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम तीलाई निवासी सुमित बरेट के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था, इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि सुमित ट्रॉली के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments