भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग तेज

बिलासपुर। भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि वर्तमान खरीफ सीजन में कृषि से जुड़ी कई गंभीर परेशानियां किसानों को प्रभावित कर रही हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है। इस दौरान किसानों ने जिले में खरीद व्यवस्था और भुगतान से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।ज्ञापन में किसानों ने शिकायत की कि पुष्टिकरण पोर्टल की विसंगतियों के कारण बड़ी संख्या में किसान अभी भी धान बेचने से वंचित हैं। साथ ही उन्होंने 40,700 और 40,300 पंजीकृत किसानों के ऑनलाइन आंकड़ों में गड़बड़ी दूर कर खरीदी केंद्रों में सत्यापन सुचारू रूप से कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी कर्मचारियों की नियुक्ति भी आवश्यक है।भारतीय किसान संघ ने विगत वर्षों के लंबित बोनस, नियम 25-26 के अंतर्गत मंड़ई कर वृद्धि के भुगतान तथा बारिश, ओलावृष्टि, कीट व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा जारी करने की भी मांग रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि मौसमी विपदाओं का प्रभाव व्यापक है, लेकिन राहत वितरण में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles