सेंट जेवियर हाई स्कूल में बाल दिवस पर भव्य कला-साहित्य–विज्ञान प्रदर्शनी

बिलासपुर। बाल दिवस पर सेंट जेवियर हाई स्कूल, सरकंडा—बिलासपुर में कला, साहित्य एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर (CDC) के शुभारंभ से हुई।

यह केंद्र बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। प्रदर्शनी में छात्रों के आकर्षक मॉडल, वैज्ञानिक प्रयोग, कला कृतियाँ और साहित्यिक गतिविधियाँ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें स्केरी हाउस सबसे अधिक चर्चित रहा, जिसे अभिभावकों और विद्यार्थियों से विशेष सराहना मिली।

विद्यालय में बाल मेले का भी आयोजन किया गया, जहाँ शिक्षकों द्वारा बच्चों के पसंदीदा व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनसे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ABEO मुकेश अग्रवाल ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजन का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और रचनात्मकता जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव उपस्थित रहे।

अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों के प्रयासों की सराहना की। स्कूल प्राचार्या शाइस्ता बेगम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद जताते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles