सेंदरी में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध—उपमुख्यमंत्री

जिले में से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हो गई। बिलासपुर जिले में इसकी शुरुआत सेंदरी के धान खरीदी केंद्र से की गई, जहां उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रथम खरीद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में शनिवार से धान खरीदी की शुरुआत हुई जिसके तहत बिलासपुर के सिणधरी में उपमुख्यमंत्री ने धान खरीदी की शुरुआत की धान खरीदी के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम कछार के छोटे किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू का धान खरीदा गया। उप मुख्यमंत्री ने दोनों किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके धान की तौलाई कर खरीदी प्रक्रिया का विधिवत आरंभ किया।पहले दिन ही सेंदरी केंद्र में पहुंचे किसानों ने बिना किसी समस्या के आसानी से अपना धान बेचा। खरीदी संचालन और व्यवस्था को लेकर किसानों ने संतोष व्यक्त किया। जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को धान खरीदी में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष खरीदी का लक्ष्य ऊंचा रखा गया है और सरकार किसानों के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी।ऑपरेटरों की हड़ताल से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है, इसलिए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विपक्ष द्वारा धान खरीदी में समस्याएं खड़ी किए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया है और अब अतिरिक्त राशि एवं सुगम खरीदी व्यवस्था के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही पहले दिन धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों ने बताया कि धान खरीदी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई वहीं उपमुख्यमंत्री ने उनके धन की तलाई की यह उनके लिए बेहद ही गौरव का क्षण है। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles