
जांजगीर-चांपा में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए 10 नागरिकों और 2 पुलिसकर्मियों को एसपी विजय कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बलौदा, सारागांव और पामगढ़ क्षेत्र के लोगों को मवेशियों को हटाने, दुर्घटना पीड़ितों की मदद और CCTV लगाने में योगदान के लिए सराहा गया।

पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक राकेश खाखा को CCTNS कार्य में बेहतर प्रदर्शन और प्रधान आरक्षक गौतम पांडेय को नाबालिग बालिका को आगरा से बरामद करने पर सम्मान मिला।


