जिले में पंचायत जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव का मामला सामने आया है,

बिलासपुर। जिले में पंचायत जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव का मामला सामने आया है, जहां उप सरपंच पर महिला सरपंच के पति को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। महिला सरपंच और उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा एवं कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत के उप सरपंच रंजीत कुर्रे द्वारा फोन कॉल पर सरपंच पति को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान कथित तौर पर अश्लील और भद्दी गालियों का भी इस्तेमाल किया गया। दोनों के बीच हुई इस बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर गांव में तरह–तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीणों के बीच भी माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव में शराब दुकान खुलवाने और उससे जुड़े विवाद को लेकर उप सरपंच लंबे समय से दबाव बना रहा था। इसी रंजिश के चलते फोन पर गाली–गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। सरपंच पति का कहना है कि वे पंचायत क्षेत्र में कानूनसम्मत तरीके से काम करना चाहते हैं, लेकिन विरोधी पक्ष उन पर मनमानी करने का दबाव डाल रहा है। विवाद बढ़ने के बाद अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। और सरपंच परिवार उप सरपंच पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुचे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles