बिजली बिल हाफ योजना और व्यापक, अब 200 यूनिट तक आधा बिल 42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ, सूर्यघर योजना से बिजली बिल हो सकेगा शून्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल हाफ योजना को और विस्तार देते हुए अब 200 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल आधा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सिर्फ राहत नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की चिंता दूर करने की एक बड़ी पहल है। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को भी एक वर्ष तक 200 यूनिट पर हाफ बिल का लाभ मिलेगा।प्रदेश के 45 लाख में से 42 लाख घरेलू उपभोक्ता इस फैसले से सीधे लाभान्वित होंगे। साथ ही पीएम सूर्यघर बिजली योजना के तहत केंद्र के साथ राज्य सरकार भी अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है। एक किलोवॉट सोलर प्लांट पर 15 हजार और दो किलोवॉट या उससे अधिक की क्षमता पर 30 हजार रुपये की राज्य सब्सिडी मिलेगी।सरकार का कहना है कि सूर्यघर योजना अपनाकर उपभोक्ता अपना बिजली बिल शून्य कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे आर्थिक राहत के साथ आत्मनिर्भरता और खुशहाल भविष्य की दिशा में मजबूत कदम बताया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles