
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रायपुर–भिलाई रेलखंड का निरीक्षण करते हुए ट्रैक, सिग्नलिंग, क्रॉसिंग और MEMU कार शेड की तकनीकी व सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। मशीनों व रैक मेंटेनेंस को मानकों के अनुरूप रखने और यात्री सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी और संरक्षा संगोष्ठी में लोको पायलट व स्टाफ से मुलाकात कर SPAD से बचाव, निर्धारित गति पालन, बेहतर कम्युनिकेशन और सुरक्षित संचालन पर जोर दिया। साथ ही क्रू विश्रामगृह की सुविधाओं का भी जायजा लिया।


