
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रक्रिया जारी है और किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। 3100 रुपये समर्थन मूल्य और केंद्रों में मिल रही बेहतर सुविधाओं से किसान संतुष्ट हैं। गनियारी के किसान हेमंत कौशिक ने 19.40 क्विंटल धान बेचकर व्यवस्था को सुचारू बताया।खाद्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 10 केंद्रों में कुल 2243 क्विंटल धान की खरीदी हुई, जिसमें 52 किसानों ने धान बेचा। जबकि 49 केंद्र खुले थे, खरीदी सीमित केंद्रों पर ही हुई। कल 74 किसानों द्वारा लिए गए टोकन के आधार पर 3816 क्विंटल खरीदी का अनुमान है।कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर और डीएमओ अमित चंद्राकर ने जयरामनगर, सीपत, धनिया, कड़ार आदि केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


