
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोयम्बतूर से किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हस्तांतरित की। बिलासपुर जिले के 1 लाख 53 हजार किसानों को राशि मिलने का संदेश मिलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।कृषि विज्ञान केंद्र कोनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन वर्चुअली सुना। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ ने प्राकृतिक खेती और देशी नस्ल की गायों के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया।कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की कि सम्मान निधि का उपयोग खेती सुधार और उन्नत तकनीक अपनाने में करें। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, कृषि महाविद्यालय के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


