♦️ विज़िबल पुलिसिंग के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा पैदल पेट्रोलिंग अभियान♦️सभी थाना क्षेत्रों में थानाप्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों कर रहे प्रतिदिन पैदल गश्त♦️

♦️ विज़िबल पुलिसिंग के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा पैदल पेट्रोलिंग अभियान

♦️सभी थाना क्षेत्रों में थानाप्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों कर रहे प्रतिदिन पैदल गश्त

♦️विज़िबल-विजिलेंट पुलिसिंग एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने किया गया पैदल गश्त

♦️ट्रैफिक बिगाड़ने वालों पर किया गया चालान

माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर विज़िबल और विजिलेंट पुलिसिंग करने तथा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालनार्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप पटेल (भापुसे) एवं अन्य अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दल-बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग की गई। विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर घूमने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थान/सुनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। साथ ही मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों में यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वालों, ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही की जा रही है तथा सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में इसप्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles