Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर-सीपत मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा; - वैदिक महाविद्यालय सीपत के छात्र...

बिलासपुर-सीपत मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा; – वैदिक महाविद्यालय सीपत के छात्र की मौत..पढ़िए पूरी खबर

सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा निवासी पिंटू भोई पिता श्रवण भोई के रूप में हुई है। पिंटू सीपत के वैदिक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंटू किसी काम से बिलासपुर आया हुआ था और वापस लौटते समय बरमबाबा हनुमान मंदिर लगरा के सामने उसकी एक्सट्रीम बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मर्चुरी भिजवाया। पिंटू के दोस्तों ने बताया कि उसने हाल ही में दीपावली के मौके पर नई बाइक खरीदी थी, जिस पर वह बेहद खुश था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments