
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर नवागढ़ के ज्ञान मंदिर विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा दीक्षा सारथी 15 मिनट के लिए जांजगीर-चांपा की कलेक्टर बनी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से रूबरू कराना था।दीक्षा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर डिजिटल फास्टिंग, महीने में एक दिन बिना मोबाइल, पढ़ाई-लाइब्रेरी-खेल से जुड़ने जैसी पहल का सुझाव दिया। उन्होंने प्लास्टिक-मुक्त जिला और एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जन-आंदोलन बनाने की बात भी कही।कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने दीक्षा की लीडरशिप और समझदारी की सराहना की। इस पहल ने संदेश दिया कि बच्चे भी सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं।


