Homeहमर बिलासपुरचकरभाठा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई व्यापारी के पास से 75 बोरी...

चकरभाठा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई व्यापारी के पास से 75 बोरी अवैध धान जब्त

धान खरीदी शुरू होते ही कोचिया व दलाल सक्रिय होने लगे, जिसके चलते प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। चकरभाठा में एसडीएम बिल्हा के निर्देशन पर छापेमारी कर व्यापारी सुरेश पंजवानी के कब्जे से बिना दस्तावेज के रखी 75 बोरी, लगभग 30 क्विंटल धान जब्त किया गया।

सरकारी कीमत एक लाख से अधिक आंकी गई है। आशंका थी कि धान को सोसाइटी में खपाया जा सकता था, इससे पहले ही कार्रवाई कर धान जब्त कर लिया गया। मंडी अधिनियम के तहत तहसीलदार बोदरी, खाद्य निरीक्षक और मंडी कर्मचारियों ने संयुक्त कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments