महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार जशपुर पुलिस की टेक्निकल व ग्राउंड टीम की संयुक्त कार्रवाई, फरार आरोपी दबोचा गया

थाना फरसाबहार क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी सोलेमान शेख को जशपुर पुलिस ने उड़ीसा के अंगुल जिले से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस लगातार तकनीकी निगरानी व मुखबिर तंत्र के जरिए ट्रैक कर रही थी। आरोपी ने महिला से घर निर्माण के दौरान संपर्क बढ़ाकर वीडियो कॉल के माध्यम से झांसा देकर फोटो ले ली थी और संबंध टूटने के बाद बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता व उड़ीसा में पीछा करते हुए उसे दबोचा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles