जांजगीर में ट्रैफिक सिग्नल उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई कचहरी चौक में सिग्नल सक्रिय, जेब्रा क्रॉसिंग भी तैयार

जांजगीर–चांपा पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिग्नल लाइन का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और एएसपी (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में कचहरी चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगाया जा चुका है तथा इसके पालन के लिए जेब्रा क्रॉसिंग भी बनवाई गई है।पुलिस ने बताया कि जल्द ही नेताजी चौक का सिग्नल और शहर के अन्य ब्लिंकर भी चालू कर दिए जाएंगे, जिससे रात में विजिबिलिटी बढ़ेगी। फिलहाल लोगों को नियमों के पालन के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है, लेकिन उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles