34 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

जंगलों में चल रहे जुए के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 दिनों में 18 जुआरी गिरफ्तार

जिला जीपीएम और बिलासपुर की सीमा से लगे जंगलों में संचालित जुए के फड़ पर पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। एसपी एस.आर. भगत के निर्देश पर डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा और एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार के नेतृत्व में चली कार्रवाई में डोंगरीटोला बांध, डुमरिया बांध और कठौतिया जंगल क्षेत्रों में चार रेड की गईं।

तीन दिनों में कुल 18 जुआरी पकड़े गए और उनसे ₹68,030 नकद, मोबाइल, ताश, दरी–चटाई, दो कार और पांच मोटरसाइकिल समेत करीब ₹15 लाख की मशरूका जब्त की गई।कठौतिया जंगल में सबसे बड़ी रेड हुई, जिसमें 7 आरोपी मौके पर दबोचे गए और 11 लाख से अधिक मूल्य का सामान जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि जुआरी जंगल में नेटवर्क न होने का फायदा उठाकर चेतावनी देने लड़के तैनात करते थे, लेकिन संयुक्त टीम ने सभी चालाकियां नाकाम कर पूरी फड़ को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई में थाना गौरेला व साइबर सेल की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles