31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मकान से मिले 80 से ज़्यादा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर रेलवे क्षेत्र और होटलों में सप्लाई करने वाले दो आरोपी हिरासत में, उज्ज्वला योजना के सिलेंडर भी बरामद

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सिलेंडर कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हेमू नगर स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां से 80 से अधिक घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों का ज़खीरा मिला। यह सिलेंडर अवैध तरीके से संग्रहित कर इनका व्यापार किया जा रहा था।पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों सुनील थारवानी और अजय मेघानी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार रेलवे परिक्षेत्र सहित होटलों, और शहर के अन्य ठिकानों पर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर सप्लाई करते थे। बरामद सिलेंडरों में बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के सिलेंडर भी शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छापे में बरामद सिलेंडरों को लगातार तीन बार छोटे हाथी वाहन में थाना परिसर तक पहुंचाया।

थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि मामले में खाद्य विभाग को सूचना दे दी गई है और खाद्य निरीक्षक की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पूरे मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के दौरान बुधवारी बाजार व्यापारी संघ और कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की और आरोपियों को छुड़ाने की मांग की। हालांकि पुलिस ने मौके पर किसी की भी बात नहीं मानी और कार्रवाई पूरी की।बता दें कि आरोपी खाद्य विभाग के कुछ लोगों की मिलीभगत से लंबे समय से यह गोरखधंधा चला रहे थे।उज्ज्वला योजना के सिलेंडरों का उपयोग कर आरोपी न केवल सरकार की योजना का दुरुपयोग कर रहे थे, बल्कि प्रशासन और कानून को भी चुनौती दे रहे थे। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी पड़ताल कर रही है। वहीं मामले में संबंधित विभागों से दस्तावेज और रिकॉर्ड मंगवाकर बड़े स्तर पर जांच शुरू की गई है। मामले के आगे खुलासे में और नामों के सामने आने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles