31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

संविधान दिवस पर जिला कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह, अपर कलेक्टर ज्योति पटेल ने दिलाई संविधान की शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय बिलासपुर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंथन सभा कक्ष के बाहर अपर कलेक्टर ज्योति पटेल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, साथ ही विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्रदान करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान और शिवकुमार कंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यालय की अधीक्षक सुधा सी. नायर, कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विरेंद्र कुमार साहू, जिला नाजिर शिवाजी शिंदे, सहायक नाजिर राकेश सूर्यवंशी, बड़े बाबू गोपीचंद चौहान सहित विभिन्न शाखाओं के सभी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।संविधान दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में संविधान के प्रति आदर, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की भावना को और अधिक मजबूत करना था। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संविधान की मर्यादा और मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles