sir को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में ले रहे बैठक, मतदाता सूची पुन निरीक्षण पर मतदाताओं को सुविधा देने की कर रहे पहल

मस्तूरी विधानसभा के सीपत मंडल के ग्राम पंचायत धनिया में SIR-2025 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस बैठक का संचालन मस्तूरी विधानसभा के भाजपा BLA 1 लक्ष्मी यादव द्वारा किया गया। लक्ष्मी यादव ने निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कीं तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने बताया कि SIR-2025 अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी तत्परता से कार्य करते हुए मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने जैसी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएँ।सीपत मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles