23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

युवा आयोग की वेबसाइट लॉन्चरोजगार और योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर

बिलासपुर में बुधवार को उप मुख्यमंत्री एवं खेल–युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने राज्य युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित होगा, जहां उन्हें आयोग की गतिविधियों, योजनाओं और रोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वेबसाइट न सिर्फ जानकारी का माध्यम होगी, बल्कि युवाओं के लिए संवाद और मार्गदर्शन का प्लेटफॉर्म भी बनेगी। यहां युवा अपने सवाल, सुझाव और शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिन पर आयोग की टीम नियमित रूप से कार्य करेगी।कार्यक्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनूजा सलाम और उप संचालक रश्मि ठाकुर भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वेबसाइट से युवाओं की पहुंच बढे़गी और राज्य में युवा सहभागिता और सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles