
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ में 41 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

बिलासपुर में युवा और सक्रिय छवि वाले सुधांशु मिश्रा को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देने महेंद्र गंगोत्री को अध्यक्ष बनाया गया है।

दोनों नियुक्तियों को जमीनी स्तर पर बूथ मजबूत करने और संगठन में नई ऊर्जा लाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है।

कई दिग्गज जिनके नाम की चर्चा थी, सूची जारी होते ही हैरान रह गए। माना जा रहा है कि कांग्रेस अब नए नेतृत्व के साथ शहर से लेकर ग्रामीण बेल्ट तक मजबूत राजनीतिक संरचना खड़ी करने की तैयारी में है।




