एसईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी, साल सफल और पुष्पहार देकर कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस माह मुख्यालय से एकमात्र कर्मी ले. कर्नल अशोक कुमार सेवानिवृत हुए । कर्मियों, अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि ले. कर्नल अशोक कुमार कर्त्तव्यनिष्ठ, मिलनसार, विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य सम्पादन की कुशल क्षमता, उच्च प्रबंधन व अपने मातहतों से परस्पर सौहार्द वातावरण के चलते वे सभी के मध्य लोकप्रिय हैं, इन्होने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए । उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने ले. कर्नल अशोक कुमार के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।ले. कर्नल श्री अशोक कुमार ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ कार्य के दौरान मुझे अपने शीर्ष अधिकारियों, साथी अधिकारियों का परस्पर स्नेह, मार्गदर्शन, सहयोग मिलता रहा। मातहत कर्मचारियों ने सदैव सम्मान, अपनापन दिया जो कि अमूल्य धरोहर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles