
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री, तोखन साहू ने प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर एवं जिला बालोद में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता की।रायपुर में, श्री साहू ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान उन्होंने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रमुख नीतियों, कार्यक्रमों तथा आगामी कार्ययोजनाओं से संबंधित विस्तृत कर्तव्य विवरण प्रस्तुत किया।

बैठक में मंत्रालय की प्राथमिकताओं, शहरी विकास से जुड़े सुधारों तथा नागरिक-केंद्रित पहलों पर सारगर्भित चर्चा हुई। इस दौरान में मुंगेली के आयोजित हो रहे व्यापार मेले में भी शामिल हुए जहां उन्होंने आयोजकों को इस बेहतर आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार के लिए यह आयोजन बेहद लाभदायक रहेगा।




