बोल बम कांवड़िया संघ ने लगाया रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह जरूरतमंदों के लिए बड़ा संबल, रक्तदाताओं को मिला सम्मान व विशेष सुविधा

जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके, इसके लिए समाज के विभिन्न संगठन समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करते हैं। इसी कड़ी में रविवार को बोल बम कांवड़िया संघ समिति, तोरवा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया। समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त एकत्र कर अस्पतालों में होने वाली रक्त की कमी को पूरा करना है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को रक्त समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

पिछले तीन वर्षों से समिति लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है, जिससे जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में बड़ा सहयोग मिल रहा है। समिति सदस्यों का मानना है कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और इस अभियान से समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बोल बम कांवड़िया संघ समिति द्वारा विशेष उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महादान से जुड़ें। शिविर में उपस्थित समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस शिविर में रक्तदान करता है, उसे भविष्य में बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर, कवर्धा और मुंगेली में आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।समिति का यह प्रयास समाज में मानवता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला है। ऐसे आयोजनों से न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि समाज में रक्तदान को लेकर सकारात्मक माहौल भी बनता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles