28.5 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी, कहा—यह देश की सामूहिक चेतना का उत्सव नेचर फॉर्मिंग महिला खिलाड़ियों और स्वदेशी को बढ़ावा देने पर PM मोदी के संदेश की सराहना

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना। उन्होंने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल संवाद नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, नवाचार को पहचान देने और नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा देने का आह्वान किया है, जिससे देश और छत्तीसगढ़ दोनों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, शहद उत्पादन, स्पेस टेक्नोलॉजी, महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और गीता महोत्सव के वैश्विक विस्तार का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नेचर फॉर्मिंग में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाएं हैं और राज्य खाद्यान्न उत्पादन में पहले से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई मंत्री, विधायक और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles