
नेशनल हाईवे-130 पर गुरु नानक ढाबा के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर जान ले ली। बिल्हा निवासी कसक बग्गा अपने पिता जगदीश बग्गा के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रही माजदा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में कसक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना के बाद चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक शेखर यदु को गिरफ्तार करते हुए वाहन जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और रोष दोनों का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।




