35.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

पूर्व सहकर्मी बना साइबर क्रिमिनल विश्वास की आड़ में महिला से उड़ाए ₹7.94 लाख

बिलासपुर में ऑनलाइन फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला को उसके पुराने परिचित ने ही साइबर ठगी का शिकार बना दिया। आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए महिला से धीरे-धीरे कर कुल ₹7 लाख 94 हज़ार रुपये हड़प लिए। मामला सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज की गई है।शिकायत के मुताबिक आरोपी एच.टी. चेलानी से पीड़िता की पहचान भोपाल में नौकरी के दौरान हुई थी।आरोपी ने 12 नवंबर को देर रात फोन कर तत्काल पैसे की जरूरत बताई और अलग-अलग खातों में ₹98,000 ट्रांसफर करवाए। पीड़िता ने इसे पुरानी जान-पहचान समझकर भेज दिया। लेकिन यह शुरुआत थी अगले दो दिनों में आरोपी बार-बार कॉल करके 50,000, 48,000 और फिर ₹98,000 और निकलवाता रहा।फ्रॉड तब और गहरा हुआ जब आरोपी ने पैसा वापस भेज रहा हूँ कहकर पीड़िता के पति के मोबाइल में पेमेंट एप इंस्टॉल कराया और OTP व स्क्रीन शेयरिंग के जरिए खाता कंट्रोल कर लिया। इसके बाद महिला के नाम का मोबाइल नंबर चुपचाप एयरटेल में पोर्ट कराया गया और 20 नवंबर को खाते से एक ही दिन में ₹5 लाख उड़ा लिए गए।घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता बैंक स्टेटमेंट निकालने पहुंची। ठगी का एहसास होते ही उसने साइबर सेल और थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खाते, मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेस कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles