बिलासपुर के 21 बच्चे ने अंबिकापुर मे जीते गोल्ड मेडल

बिलासपुर। अंबिकापुर में आयोजित कोनकीटो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बिलासपुर के बच्चों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए 21 बच्चों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। बच्चों की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिजन गौरवान्वित हुए, बल्कि शहर का नाम भी रोशन हुआ है।गोल्ड मेडल जीतकर लौटने के बाद सभी बच्चों ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने भी अपनी जीत की खुशी एसपी के साथ साझा की और उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया। कोच और शिक्षकों ने बताया कि पूरे खेल के दौरान एसपी रजनेश सिंह ने हर संभव सहयोग किया। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही बच्चों का मनोबल बढ़ा और वे बेहतर प्रदर्शन कर सके। कोच का कहना है कि प्रशासन और पुलिस विभाग की ऐसी पहल से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और बच्चे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं। छोटे बच्चों में कराते और मार्शल आर्ट के प्रति खासा रुझान देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में मिली सफलता के बाद अब ये बच्चे अन्य बड़े मंचों पर भी हिस्सा लेकर बिलासपुर का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि इसी तरह बच्चों को अवसर और सहयोग मिलता रहा, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles