
विश्व एड्स दिवस पर सिम्स बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के बचाव, कारण और भ्रांतियों से जुड़ी सही जानकारी दी गई। बीएससी नर्सिंग छात्राओं, संदीपनि अकादमी के विद्यार्थियों और एआरटी सेंटर टीम ने विभिन्न विभागों में पहुंचकर मरीजों और परिजनों को परामर्श दिया।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने जागरूकता को सबसे प्रभावी उपाय बताते हुए संदेश दिया कि एचआईवी का उपचार उपलब्ध है और नियमित जांच तथा परामर्श से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। सिम्स अधिष्ठाता और चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता के लिए आवश्यक हैं।




