
बिलासपुर में विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल और कलेक्टर संजय अग्रवाल को रेड रिबन पहनाकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई। कार्यक्रम इस वर्ष की थीम “व्यवधानों पर विजय पाए, एड्स की प्रतिक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाए” पर आधारित रहा।

सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल और नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी के मार्गदर्शन में सिम्स, जिला अस्पताल और अन्य केंद्रों में रैली, जागरूकता गतिविधियाँ और प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। लोगों को एचआईवी सेवाओं, उपचार और हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी दी गई। सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रमों में भाग लेकर सहयोग किया।




