राम नाम की गूंज से, पावन हो हर द्वार,नवधा पाठ की छांव में, मिलता सबको प्यार। भक्ति-भाव की धारा में, बहे इंसानियत रोज,श्रीराम कृपा बरसे जब, मिट जाए हर ओझ

धार्मिक आस्था से परिपूर्ण भारत में समय-समय पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम समाज को न सिर्फ सनातन धर्म की ओर प्रेरित करते हैं, बल्कि लोगों के भीतर समरसता, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना भी मजबूत करते हैं। इसी क्रम में तोरवा पटेल मोहल्ला पिछले कई वर्षों से अखंड नवधा रामायण के आयोजन के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां प्रतिवर्ष पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ यह पावन अनुष्ठान संपन्न कराया जाता है, जिसमें मोहल्लेवासी, क्षेत्रवासी और भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम भक्ति में लीन रहते हैं।

अखंड नवधा रामायण पाठ के दौरान दिन-रात प्रभु श्रीराम के भक्तिरस से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो उठता है। भक्तजन लगातार रामायण कथा का श्रवण कर अपने जीवन में धर्म, मर्यादा और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं। इस आयोजन में छोटे-बड़े सभी लोगों की सक्रिय सहभागिता रहती है।

इसके अलावा जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग भी यहां पहुंचकर इस पावन कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।मोहल्ले में कई वर्षों से निरंतर हो रहे इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता को नई दिशा दी है। लोगों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का माध्यम बनते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles