36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाई अब 11 दिसंबर तक मिलेगा सुधार का मौका मतदाताओ और प्रशासन को राहत, लक्ष्य 100% पूरा करने की तैयारी

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची और एसआईआर अपडेट कार्य की समय-सीमा को एक सप्ताह के लिए बढ़ाते हुए बड़ा निर्णय लिया है। पहले यह डेडलाइन 4 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 11 दिसंबर कर दिया गया है। इस फैसले से उन लोगों को राहत मिली है, जिनका फॉर्म लंबित था या दस्तावेज अधूरे थे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 85% कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 15% कार्य को नए समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदारों और बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ी हुई अवधि का पूरा उपयोग करते हुए तेजी से सत्यापन और दस्तावेज सुधार का काम पूरा किया जाए।

जिन क्षेत्रों में आवेदन अधिक लंबित हैं, वहां अतिरिक्त टीमें भी तैनात की गई हैं।निर्वाचन आयोग का उद्देश्य स्पष्ट है कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। समय बढ़ने से अब नागरिकों को अपने दस्तावेज़ सही करवाने और नए मतदाता के रूप में पंजीकरण का फिर एक मौका मिला है। अब जिले की नजर इस बात पर है कि क्या 11 दिसंबर तक लक्ष्य 100% हासिल हो पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles