बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था चरम पर, निर्माण कार्य के बीच यात्रियों की बढ़ी परेशानी व्हीलचेयर नदारद, मरीजों को कंधे पर ले जाना पड़ रहा

बिलासपुर रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों के लिए परेशानी का केंद्र बना हुआ है। स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों ने पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी है। रोज़ाना हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन में हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को रास्तों में फैली सामग्री, अव्यवस्थित प्लेटफॉर्म और संकरे मार्गों के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है।सबसे गंभीर स्थिति बुजुर्ग और बीमार यात्रियों की है।

स्टेशन पर व्हीलचेयर उपलब्ध न होने के कारण परिजनों को मरीजों को कंधों पर उठाकर प्लेटफॉर्म तक ले जाना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि निर्माण कार्य होना जरूरी है, लेकिन वैकल्पिक सुविधा नहीं देना रेलवे की बड़ी लापरवाही है। सहयोगी स्टाफ और हेल्पर भी नजर नहीं आते, जिससे हालात और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि निर्माण कार्य जल्द निपट जाएगा, लेकिन तब तक यात्रियों को हो रही मुश्किलें नजरअंदाज नहीं की जा सकतीं। जरूरत इस बात की है कि रेलवे अस्थायी व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराए, ताकि बुजुर्ग, मरीज और दिव्यांग यात्रियों को बिना परेशानी यात्रा मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles