सफाई कर्मचारी ने हटाए जाने का लगाया आरोप, सरपंच द्वारा प्राचार्य पर दबाव बनाने का आरोप

बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला टिहुलाडीह के सफाई कर्मचारी व्यास नारायण गेंदल ने पद से हटाए जाने की शिकायत प्रशासन को सौंपी है। कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी लिखित सूचना, नोटिस या जांच प्रक्रिया के अचानक कार्यमुक्त कर दिया गया। मंगलवार को उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित जिला अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। व्यास नारायण ने बताया कि वह वर्ष 2011 से शाला में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन 12 नवंबर 2025 को उन्हें मौखिक रूप से बताया गया कि अब उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत टिहुलाडीह के सरपंच और कुछ स्थानीय पदाधिकारी राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें हटाने की कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारी ने बताया की 28 नवंबर को विकासखंड अधिकारी की मौजूदगी में एक जांच कराए जाने की बात कही गई थी, लेकिन न तो उन्हें इसकी सूचना मिली और न ही किसी प्रकार का स्पष्टीकरण मांगा गया। उनका कहना है कि योजना के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को हटाने का प्रावधान स्पष्ट है, लेकिन उनके मामले में न तो नियमों का पालन किया गया और न ही उन्हें अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। उन्होंने इसे सरपंच और उनके सहयोगियों की सोची-समझी साज़िश करार दिया है। व्यास नारायण ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने पद पर पुनः बहाली और जांच प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना जांच और बिना कारण बताए हटाया जाना अनुचित है और यह उनके परिवार की आजीविका पर सीधा असर डाल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles