
ब्रजराजनगर यार्ड में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पहली बार उन्नत एसपीएन रोलर प्रोसेस तकनीक का उपयोग करते हुए क्रॉसओवर सुधार कार्य पूरा किया। यह कार्य 104A और 104B लाइनों के बीच विकसित त्रुटिपूर्ण वक्रता (किंक) को ठीक करने के लिए किया गया, जो ट्रैक ज्योमेट्री और परिचालन सुरक्षा के लिए आवश्यक था।इस प्रक्रिया में पारंपरिक T-28 मशीन और वैगन-लोडिंग की जटिलता के बजाय पॉइंट नंबर 104B को 2.33 मीटर उसके निर्धारित स्थान तक सटीकता से खिसकाया गया। इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि कार्य बिना अतिरिक्त लाइन ब्लॉक के कम समय में पूरा हुआ, जिससे ट्रैफिक संचालन प्रभावित नहीं हुआ। इस सफलता को रेलवे संरचना सुधार के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जो भविष्य में अन्य ट्रैक सुधार कार्यों के लिए प्रभावी और सुरक्षित विकल्प के रूप में सामने आएगी।




