
कोटा विकासखंड के ग्राम नगपुरा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाय 2.0 के तहत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, कबड्डी प्रतियोगिता, श्रमदान, भूमि पूजन और सरसों बीज वितरण जैसे आयोजन किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य परमेश्वर खुर्सो मौजूद रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को जल संरक्षण, ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई, प्राकृतिक खेती और दलहन-तिलहन उत्पादन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।आईएफएफसीओ प्रतिनिधियों ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की प्रक्रिया समझाई, वहीं फसल बीमा अधिकारी ने क्षति होने पर दावा प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग ने पशुओं की मौसमी बीमारियों और उपचार पर जागरूकता दी।महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें कबड्डी में नगपुरा प्रथम और लमरी डबरी द्वितीय रही, जबकि विभिन्न सांस्कृतिक व कला प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।




