30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को,बिलासपुर में 38 हजार परीक्षार्थी, 126 केंद्र तैयार ,व्यापम ने जारी किया ड्रेस कोड, एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद होगा मुख्य द्वार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रदेश के 16 जिलों में होगी और पूरे राज्य से 2.30 लाख से अधिक उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। अकेले बिलासपुर जिले में 38 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के रूप में बिलासपुर को चुना है। परीक्षा सुचारू रूप से पूरी हो इसके लिए जिले में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।व्यापम के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का अवलोकन करना अनिवार्य है। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और मुख्य द्वार 11:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर फिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लें।ड्रेस कोड के तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे। काला, गहरा नीला, हरा, मैरून, जामुनी, बैंगनी और गहरा चॉकलेट रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित रहेगा। केवल साधारण बिना पॉकेट वाला स्वेटर पहनने की अनुमति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच, टोपी, बेल्ट, आभूषण, स्कार्फ, पर्स, पाउच, बैग आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित है। उम्मीदवार केवल नीले या काले बॉल पेन के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की कदाचार की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles