RPF पोस्ट में ड्यूटी के दौरान विवाद में फायरिंग हेड कॉन्स्टेबल ने साथी पर चलाई गोली, मौके पर मौत

रायगढ़ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के अंदर बुधवार तड़के एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया। ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में हेड कॉन्स्टेबल एस. लादेर ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा पर सर्विस पिस्टल से गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे, जबकि गोली चलाने वाला आरोपी एस. लादेर जांजगीर-चांपा का निवासी है। दोनों जवान बैचमेट थे और रात की ड्यूटी पर साथ तैनात थे।

किसी निजी या ड्यूटी संबंधित विवाद को लेकर दोनों में बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पिस्टल से मिश्रा के सिर पर चार गोलियां दाग दीं।फायरिंग के बाद RPF पोस्ट में अफरा–तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेलवे सुरक्षा अधिकारी, पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पोस्ट को सील कर दिया गया है और बिलासपुर से IG मुनव्वर खुर्शीद रायगढ़ पहुंचकर मामले की समीक्षा कर रहे हैं।

मृतक की पत्नी भी खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गईं।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे पोस्ट में हड़कंप की जानकारी मिली, जिसके बाद अधिकारी लगातार घटना स्थल पर मौजूद हैं।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने रेलवे सुरक्षा बल की कार्यशैली और आंतरिक तनाव प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles